स्वाद रंग बिरंगे भरवा शिमला मिर्च का
खाने में स्वादिष्ट शिमला मिर्च से कई तरह के भरवा आइटम बनाए जा सकते हैं. ऐसी ही एक डिश है देसी मसालों और आलू से भरी शिमला मिर्च जो आपको जरूर पसंद आएगी. इसे आप रोटी के साथ या स्नैक्स के रूप में ले सकते हैं. आप इसके लिए अलग-अलग रंगों की शिमला मिर्च का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. आप चाहें तो इसे ड्राई भी बना सकती हैं. आइए जानते हैं कैसे बनायी जाती है भरवा शिमला मिर्च.
सामग्री
आधा चम्मच काली मिर्च
½ चम्मच धनिया के बीज
½ चम्मच काली सरसों के बीज
½ चम्मच जीरा
एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
सूखी मेथी के पत्ते (कसूरी मेथी)
स्वादानुसार नमक
¼ चम्मच हींग
एक चम्मच - बारीक कटा अदरक
4-5 उबले आलू
दो शिमला मिर्च
मक्के का आटा- दो बड़े चम्मच
¼ चम्मच - हल्दी पाउडर
3 चम्मच - तेल
बनाने की विधि- उबले हुए आलू, मक्के का आटा, काली मिर्च को एक बॉउल में डालें. इसमें पानी मिलाकर अच्छे से इसे मिला लें. अब एक पैन में तेल गर्म करें और इस मिक्सचर को तेल में फ्राई करें.
ग्रेवी के लिए- पैन में तेल गर्म करें. इसमें हींग, सरसों के दाने, जीरा, मेथी के दाने, धनिया के दाने, अदरक, लाल मिर्च पाउडर, नमक और मैश किए हुए आलुओं का एक मिक्सचर बना लें. इसे दो मिनट तक फ्राई करें. अब इसे एक बॉउल में निकाल लें. इन मसालों को पहले वाले मिक्सचर के साथ मिला दें. अब पैन में तेल गर्म कर इसमें हींग और सरसों के दाने डालें.
अब शिमला मिर्च लें इसे बीच में से काट लें. साथ ही अंदर से सारे बीज को भी बाहर निकाल लें. तैयार किए आलू के मसाले को इसमें भर दें. अब पैन में इन भरवा शिमला मिर्च को डालें और ढककर दो मिनट तक पकाएं. ऊपर से ग्रेवी के लिए थोड़ा-सा पानी डालें और पांच मिनट तक पकाएं. लीजिए तैयार है आपकी रेसिपी.

Comments
Post a Comment