Posts

Showing posts from 2021

सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें 7 अक्टूबर का राशिफल

Image
नवरात्रि के पहले दिन चमकेगा भाग्य https://youtu.be/lZtMMNt_Mnk वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल   12  राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है।   7  अक्टूबर   को गुरुवार है। इसी दिन से शारदीय नवरात्रि भी शुरू हो रहे हैं। शारदीय नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के   9  रूपों की पूजा- अर्चना की जाती है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए   7  अक्टूबर , 2021  को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।   मेष राशि ·     मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।   नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। दाम्‍पत्‍य सुख में वृद्धि होगी। वृष राशि · किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा।   किसी मित्र से वस्त्र भेंटस्‍वरूप  प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन के योग बन ...

नवरात्रि की ड्रेसेज की कर रही हैं प्लानिंग ?

Image
ये ट्रडिशनल वेयर देंगे आपको एथनिक लुक, 9 दिनों के 9 शुभ कलर इस बार पूरे देश में 7 अक्टूबर को घट स्थापना के साथ ही मां दुर्गा का शुभ आगमन हो रहा है. मां के स्वागत के लिए हर घर में ढेर सारी तैयारियां की जा रही हैं. लोग पूरे तन मन से माता रानी को खुश करने में लगे हुए हैं. सबकी अलग अलग मान्यताएं और तरीके हैं, पर आस्था और विश्वास सभी का एक ही है. जहां एक तरफ बंगाली धनुची नृत्य कर मां दुर्गा को खुश करने की जद्दोजहद करते हैं, तो वहीं गुजराती गरबा खेल कर माता रानी को प्रसन्न करते हैं. हालांकि कोरोना के चलते इस बार गरबा का रंग फीका होगा. ऐसे में निराश ना हों, माता रानी को खुश करने का एक और बेहतरीन तरीका है. आप 9 दिन मां के नौ स्वरूप के पसंदीदा रंग में रंग कर मां को प्रसन्न कर सकते हैं. दरअसल हर दिन अलग अलग रंग की मान्यता है. कहते हैं हर दिन मां के प्रिय रंग के कपड़े पहनकर अगर आप मां भगवती की उपासना करते हैं तो मां बेहद खुश होती हैं. तो चलिए आपको बताते हैं 9 दिनों के 9 लकी कलर और कैसे एथिनिक वेयर आप इन नौ दिनों में कर सकती हैं कैरी. पहले दिन पहनें यलो कलर  नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के ...

नवरात्र का आरंभ अश्विनी नक्षत्र में

Image
अमृत और स्वार्थ सिद्धी योग नवरात्र अमृत सिद्धि योग विशेष शुभ प्रदान करने वाला और हर कार्य में लाभ देने वाला माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि अमृत सिद्धि योग और स्वार्थ सिद्धि योग एक साथ आते हैं। मान्यता है कि अमृत सिद्धि योग में जो कार्य किए जाते हैं उनमें स्थायित्व की प्राप्ति होती है और शुभ फल देने वाले माने जाते हैं। अगर आप भूमि पूजन, भवन निर्माण या फिर कोई नया कामधंधा शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो इस नवरात्र में आरंभ कर सकते हैं। इन सभी कार्यों में आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। स्वार्थ सिद्धि योग स्वार्थ सिद्धि योग का संबंध मां लक्ष्मी से होता है, ऐसा माना जाता है कि इस योग में कार्य का आरंभ करने से वह कार्य सिद्धि देने वाला और सफल माना जाता है। स्र्वार्थ सिद्धि योग में जो भी शुभ कार्य किए जाते हैं उन सभी में आपको सफलता प्राप्त होती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। माना जाता है कि यह योग जिस दिन लगा हो उस दिन कार्य करने से बिना बाधा के वह कार्य पूर्ण होता है और सुख समृद्धि आती है। सभार  : पंडित सतीश कुमार

अपने जीवन के सीक्रेट्स किसी को भी न बताएं...

Image
कई बार हम किसी दोस्त या रिश्तेदार से इतना घूल-मिल जाते है कि उनसे बहुत सी बातें शेयर कर लेते हैं। हांलाकि इसमें कोई बुराई नहीं है। लेकिन हर किसी पर भरोसा करना आपको महंगा पड़ सकता है। चाहे कोई आपका कितना ही नजदीकी रिश्तेदार जैसे भाई-बहन व गहरा  दोस्त ही क्यों न हो। चाहे आप किसी पर कितना भी भरोसा क्यों न करते हो, लेकिन बेमतलब में अपनी निजी जिंदगी की बातें उन्हें विस्तार से बताने का कोई मतलब नहीं हैं। ये ऐसी बातें है जो उनके तो किसी काम की नहीं है केवल आपके बारें में एक्स्ट्रा जानकारी है जो आप उन्हें देते है। आपके बारें में अनावश्यक जानकारी व सीक्रेट का उन्हें पता होना आपको कभी भी परेशानी में डाल सकता हैं। खासकर तब जब आपके उनसे रिश्ते किसी वजह से बिगड़ जाए। जब आप अपने बारें में कोई बात जरूरत से अधीक किसी को बताते हैं तो इससे आपके राज़ दूसरों के सामने खुलने की आशंका तो बढ़ जाती हैं साथ ही इसका दूसरा नुकसान ये है कि हो सकता है सामने वाले वयक्ति कि सोच आपसे नहीं मिलती हो ऐसे में वे उनकी छोटि सोच से आपको परख सकते है और आपके बारें में गलत राय बना सकते है। इस राय को वे दूसरे लोगों के बीच भी फ...