खूबसूरती बढ़ाने के लिए बोटॉक्स की सोच रहे हैं तो जान लें
आजकल खूबसूरती बढ़ाने के लिए मार्केट में कई तरह की सुविधाएं प्रचलन में है। इनमें से एक है बोटॉक्स। इसके तहत सुई व इंजेक्शन लगाकर त्वचा में पड़े गड्ढे एवं झुर्रिरयों को खत्म किया जाता है। हीरोइन्स एवं अन्य सेलिब्रिटियों के अलावा इसका क्रेज आम लोगों में भी बढ़ गया है। मगर इसके कई साइड इफेक्ट्स हैं, जो कि इस प्रकार है। जिस जगह आप बोटॉक्स का इंजेक्शन लगवाते है वहां पर अकड़न एवं खिंचाव होता है। इससे मांसपेशियों में सूजन आ सकती है। साथ ही आंखों की पलकें भारी लग सकती हैं। चूंकि बोटॉक्स आंखों के पास किया जाता है इसलिए आंखों के पास ज्यादा मात्रा में रक्त वाहिकाएं आ जाती है। इससे नीले निशान पड़ जाते हैं। बोटॉक्स कराने से भूख न लगने की भी समस्या हो सकती है। बोटॉक्स इंजेक्शन लगवाने के बाद कइ लोगों को फ्लू ,सर्दी जुकाम, बुखार, गले में खराश आदि परेशानियां हो सकती है। क्योंकि इसे कराने से इम्यून पॉवर कमजोर हो जाता है और बॉडी का संतुलन बिगड़ जाता है। बोटॉक्स का चलन इन दिनों खूब देखने को मिल रहा हैं। महिलाएं अपने चेहरे से बढ़ती उम्र की निशानियों को छिपाने के लिए बोटॉक्स सर्जरी या इंजेक्शन का स...