खूबसूरती बढ़ाने के लिए बोटॉक्स की सोच रहे हैं तो जान लें


आजकल खूबसूरती बढ़ाने के लिए मार्केट में कई तरह की सुविधाएं प्रचलन में है। इनमें से एक है बोटॉक्स। इसके तहत सुई व इंजेक्शन लगाकर त्वचा में पड़े गड्ढे एवं झुर्रिरयों को खत्म किया जाता है। हीरोइन्स एवं अन्य सेलिब्रिटियों के अलावा इसका क्रेज आम लोगों में भी बढ़ गया है। मगर इसके कई साइड इफेक्ट्स हैं, जो कि इस प्रकार है। जिस जगह आप बोटॉक्स का इंजेक्शन लगवाते है वहां पर अकड़न एवं खिंचाव होता है। इससे मांसपेशियों में सूजन आ सकती है। साथ ही आंखों की पलकें भारी लग सकती हैं। चूंकि बोटॉक्स आंखों के पास किया जाता है इसलिए आंखों के पास ज्यादा मात्रा में रक्त वाहिकाएं आ जाती है। इससे नीले निशान पड़ जाते हैं। बोटॉक्स कराने से भूख न लगने की भी समस्या हो सकती है। बोटॉक्स इंजेक्शन लगवाने के बाद कइ लोगों को फ्लू ,सर्दी जुकाम, बुखार, गले में खराश आदि परेशानियां हो सकती है। क्योंकि इसे कराने से इम्यून पॉवर कमजोर हो जाता है और बॉडी का संतुलन बिगड़ जाता है। 
बोटॉक्स का चलन इन दिनों खूब देखने को मिल रहा हैं। महिलाएं अपने चेहरे से बढ़ती उम्र की निशानियों को छिपाने के लिए बोटॉक्स सर्जरी या इंजेक्शन का सहारा लेती हैं। बोटॉक्स के जरिए त्‍वचा पर पड़ रही झुर्रियों को दूर किया जाता है और चेहरा एकदम जवां दिखने लगते है लेकिन जहां यह चेहरे की खूबसूरती बढ़ाता है, वहीं इसके कई साइड-इफैक्ट भी। बहुत सी महिलाएं चेहरे पर पड़ी झुर्रियों को मिटाने के लिए बोटॉक्स इंजेक्शन लगवाती हैं।  दरअसल, बोटॉक्स सर्जरी में इंजेक्शन लगाया जाता हैं, जो हमारी सेहत के साथ खिलवाड़ भी कर सकता हैं। अक्सर लोग बोटॉक्स से होने वाले दुष्‍प्रभावों ने अनजान होते हैं। अगर आप भी बोटॉक्स सर्जरी का सहारा लेने चाहती है तो पहले इसके नुकसान भी जान लें, ताकि बाद में आपको पछताना न पड़ जाएं।
1. अकड़न व सूजन
जहां बोटॉक्स इंजेक्शन लगा रहे है, वहां अकड़न होने की संभावना पड़ सकती हैं। साथ ही मांसपेशियों में सूजन, पलकें भारी और खाने के प्रति आपका रवैया भी खराब हो सकता हैं।
2. नील के निशान
बोटॉक्स इंजेक्शन से स्किन पर नीले निशान भी पड़ सकते हैं। यह समस्या आंखों के आस-पास होने की अधिक संभावन हो सकती हैं, जहां रक्त वाहिकाओं की संख्या अधिक हैं। इसके अलावा यह समस्या उन लोगों में अधिक होती हैं जो एस्पिरिन, विटामिन ई, और इबुप्रोफेन जैसे दवाओं का सेवन खून पतला करने के लिए लेते हैं।
3. मांसपेशियों में कमज़ोरी
वैसे तो जरूरी नहीं है कि मांसपेशियों में कमजोरी का कारण केवल बोटॉक्स इंजेक्शन हैं। बोटॉक्स इंजेक्शन लगाने से उस हिस्से की मांसपेशियां कमोजर हो जाती हैं। इसलिए बोटॉक्स इंजेक्शन लगाने से पहले सोच-समझ लें। 
4. गर्भवती महि‍लाएं
गर्भधारण करने का विचार कर रही हैं या स्‍तनपान करवा रही हैं तो बोटॉक्स करवाने से बचें। अगर करवाना भी चाहती है तो डॉक्‍टरी सलाह जरूर लें क्योंकि इससे मां और बच्चे दोनों को नुकसान हो सकता हैं।
 5. बुखार होना
फ्लू जैसे बुखार, बहती नाक, गले में खराश अन्य आदि कई प्रॉबल्म हो सकती हैं। यह हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली की प्रतिक्रिया के कारण होता है। इसके अलावा आपको मामूली सिर दर्द भी हो सकता हैं। यह इंजेक्शन काफी घातक हो सकता हैं। 



















Comments

life struggle

(आभार) मेरी अपनी खुशी

देवताओं की पूजा में फूलों का महत्व

सुगंधित फूल और पत्ती जिनसे होते हैं प्रसन्न भोलेनाथ

विदेशों में बैन इन चीजों की हमारे देश में हो रही बिक्री