Posts

Showing posts from 2018

भोलेबाबा कौन से पुष्प से मनोकामनाएं करते हैं पूर्ण जानें...

Image
शिव को क्या व कैसे चढ़ाएं पुष्प चढ़ाने की  कौन सी है सही विधि ? हमारे सनातन धर्म की पूजा-पद्धति में पुष्प अर्पण का विशेष महत्व है। फिर चाहे वे पुष्प माला के रूप में हों, अर्चन के रूप में हों या पुष्पांजलि के रूप में। वैसे तो पूर्ण श्रद्धाभाव से अर्पित किए गए पुष्प ईश्वर स्वीकार कर लेते हैं किन्तु हमारे शास्त्रों में किस देव को कौन से पुष्प चढ़ाए जाएं यह निर्देशित किया गया है। साथ ही साथ यह भी बताया गया है कि पुष्प चढ़ाने की सही विधि कौन सी है।  भगवान को शिव को अर्पित किए जाने वाले पुष्प- भगवान शिव को श्वेतार्क मदार अर्थात् सफ़ेद अकाव एवं बिल्वपत्र बहुत प्रिय है। श्रावण मास में भगवान शिव को सफ़ेद अकाव के फूल की माला अर्पित करने से विशेष लाभ होता है। इसके अतिरिक्त भगवान शंकर को नीला अकाव, कनेर, धतूरे का पुष्प, शिव कटास, अपराजिता के पुष्प, शमी पुष्प, शंखपुष्पी, चमेली, नागकेसर, नागचम्पा, खस, गूलर, पलाशम केसर, कमल आदि पुष्प भी प्रिय हैं। शिवजी को नहीं चढ़ाए जाते यह पुष्प- शिवजी की पूजा में कुछ पुष्पों का चढ़ाया जाना शास्त्रसम्मत नहीं है। वे हैं- कदम्ब, केवड़ा, केतकी, शिरीष, अना...

सफेद बालों से निजात पाना है तो करें ये उपाय..

Image
चायपत्ती का पानी लगाएं सफेद बालों की समस्या आज के समय में कम उम्र से हो जाती है। आइए आपको बताते हैं कि सफेद बालों की समस्या से निजात कैसे पाया जा सकता हैं। इसका एक आसान सा तरीका है, जिसे आजमा कर आपके बालों को कई तरह के फायदे होंगे। चायपत्ती सभी के घर में होती ही है। अब इसका इस्तेमाल आपको अपने बालों पर करना है। आइए जानें कैसे- 1. थोड़े पानी में 6 चम्मच चायपत्ती को मिलाए और अच्छी तरह से उबालें। लगभग 30 मिनट तक उबालें। 2. जब यह चायपत्ती का पानी ठंडा हो जाए तब इसे छान लें  । 3. अब इस पानी को आप अपने बालों में लगाएं, आप इस पानी में चाहे तो कॉफी भी मिला सकती हैं। 4. ऐसा करने पर आपके बालों को कई फायदे होंगे जैसे बालों का झड़ना कम होगा, बालों की ग्रोथ अच्छी होगी और बालों का रूखापन कम होगा।

खूबसूरती बढ़ाने के लिए बोटॉक्स की सोच रहे हैं तो जान लें

Image
आजकल खूबसूरती बढ़ाने के लिए मार्केट में कई तरह की सुविधाएं प्रचलन में है। इनमें से एक है बोटॉक्स। इसके तहत सुई व इंजेक्शन लगाकर त्वचा में पड़े गड्ढे एवं झुर्रिरयों को खत्म किया जाता है। हीरोइन्स एवं अन्य सेलिब्रिटियों के अलावा इसका क्रेज आम लोगों में भी बढ़ गया है। मगर इसके कई साइड इफेक्ट्स हैं, जो कि इस प्रकार है। जिस जगह आप बोटॉक्स का इंजेक्शन लगवाते है वहां पर अकड़न एवं खिंचाव होता है। इससे मांसपेशियों में सूजन आ सकती है। साथ ही आंखों की पलकें भारी लग सकती हैं। चूंकि बोटॉक्स आंखों के पास किया जाता है इसलिए आंखों के पास ज्यादा मात्रा में रक्त वाहिकाएं आ जाती है। इससे नीले निशान पड़ जाते हैं। बोटॉक्स कराने से भूख न लगने की भी समस्या हो सकती है। बोटॉक्स इंजेक्शन लगवाने के बाद कइ लोगों को फ्लू ,सर्दी जुकाम, बुखार, गले में खराश आदि परेशानियां हो सकती है। क्योंकि इसे कराने से इम्यून पॉवर कमजोर हो जाता है और बॉडी का संतुलन बिगड़ जाता है।  बोटॉक्स का चलन इन दिनों खूब देखने को मिल रहा हैं। महिलाएं अपने चेहरे से बढ़ती उम्र की निशानियों को छिपाने के लिए बोटॉक्स सर्जरी या इंजेक्शन का स...

देवताओं की पूजा में फूलों का महत्व

पूजन में मालती-पुष्प उत्तम हैं | तमाल-पुष्प भोग और मोक्ष प्रदान करनेवाला है | मल्लिका (मोतिया) समस्त पापों का नाश करती है तथा यूथिका (जूही) विष्णुलोक प्रदान करनेवाली है | अतिमुक्तक (मोगरा) और लोध्रपुष्प विष्णुलोक की प्राप्ति करानेवाले हैं | करवीर-कुसुमों से पूजन करनेवाला वैकुण्ठ को प्राप्त होता है तथा जपा-पुष्पों से मनुष्य पुण्य उपलब्ध करता है | पावंती, कुब्जक और तगर-पुष्पों से पूजन करनेवाला विष्णुलोक का अधिकारी होता है | कर्णिकार (कनेर)- द्वारा पूजन करने से वैकुण्ठ की प्राप्ति होती है एवं कुरुंट (पीली कटसरैया) के पुष्पों से किया हुआ पूजन पापों का नाश करनेवाला होता है | कमल, कुंद एवं केतकी के पुष्पों से परमगति की प्राप्ति होती है | बाणपुष्प, बर्बर-पुष्प और कृष्ण तुलसी के पत्तों से पूजन करनेवाला श्रीहरि के लोक में जाता हैं | अशोक, तिलक तथा आटरुष (अडूसे) के फूलों का पूजन में उपयोग करनेसे मनुष्य मोक्ष का भागी होता है | बिल्वपत्रों एवं शमिपत्रों से परमगति सुलभ होती है | तमालदल तथा भृंगराज-कुसुमों से पूजन करनेवाला विष्णुलोक में निवास करता है | कृष्ण तुलसी, शुक्ल तुलसी, कल्हार,...

(आभार) मेरी अपनी खुशी

Image
मेरे ब्लाग को देख कर सराहना व निंदा करने वालों से मुझे बेहद खुशी प्राप्त होती है। आशा है आप इस विषय पर मुझे इस ब्लाग पर होने वाली गतिविधियों को सुधार कर प्रस्तुत करने में सहयोग प्रदान करेंगे। विदित हो कि मेरे द्वारा अन्य क्षेत्रों में विभिन्न प्रकाशनों  में बनाए गए डिजाईन बहुत ही पसंद किए गए। मुझे बेहद खुशी मिली व आशिर्वाद मिला। मुझे बेहद फक्र है उन सभी अपनों पर जिन्होंने मुझे विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग प्रदान कर गौरवान्वित किया। मैं अपने बड़े भाई साहब श्री हेमंत खुंटे जी को अभार व्यक्त करते हुए यही जानकारी प्रस्तुत कर रहा हूं कि उनके द्व‌ारा मैं बहुत सम्मान व गौरव प्राप्त कर चुका हूं। हालाकि मेरी उपस्थिति उनके पास नहीं रही , हां पर उन्होंने मुझे   हर क्षेत्र में व्यवहारिक कार्यों की  गतिविधियों में बराबर प्रोत्साहित किया है। मुझे मिले इस स्नेह व सम्मान का मैं सदैव श्री खुंटे जी का अभारी हूं। उनके द्वारा किए सम्मान व मेरे द्व‌ारा किया गया ...

विदेशों में बैन इन चीजों की हमारे देश में हो रही बिक्री

Image
क्या एक विकसित देश और विकासशील देश के लोगों की ज़िदंगियों में फ़र्क होता है? क्या विकासशील देशों के लोगों की ज़िदंगियों से खिलवाड़ किया जा सकता है? ये सारे सवाल मेरे ज़ेहन में उस वक़्त आए जब मैंने एक ख़बर पढ़ी, जिसमें ये बताया गया था कि यूके में जो सिरिंज बैन है, उन्हें भारत और उसके जैसे तमाम विकासशील देशों में धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है. टाइम्स ऑफ़ इंडिया की इस न्यूज़ के मुताबिक, यूके के नेशनल हेल्थ सर्विस डिपार्टमेंट ने ग्रेसबॉय सिरिंज को 2010 में बैन कर दिया था. मगर इस कंपनी ने इन्हें बर्बाद करने या फेंकने के बजाए, उन्हें भारत, नेपाल और अफ्रीका जैसे देशों को डोनेट कर दिया. अब ये यहां आई हैं, तब इन देशों में इन्हें यूज़ भी किया गया होगा, यानि करोंड़ों लोगों की ज़िंदगियों से खिलवाड़.  लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने देश में लोगों की ज़िंदगियों से खिलवाड़ आए दिन होता है. क्योंकि अपने देश में ऐसी बहुत सी चीज़ें और भी हैं, जिन्हें हम रोज़ाना अपने घरों में इस्तेमाल कर रहे हैं. ये विदेशों में बैन हैं, लेकिन यहां नहीं. चलिए आपको इनके बारे...

लजीज आलू के कबाब बनाएं..

Image
अब बनाइए आलू के कबाब. बनाने में है आसान और खाने में है स्वादिष्ट.  सामग्री दो उबले हुए आलू  दो गाजर (टुकड़ों में कटा हुआ) फ्रेन्च बीन्स 100 ग्राम (टुकड़ों में कटा हुआ)  एक प्याज (लंबाई में कटा हुआ) काजू 50 ग्राम  हरी मटर 100 ग्राम  पांच पुदीना पत्ते  एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर नींबू का एक टुकड़ा एक बड़ा चम्मच चीनी एक छोटी कटोरी कॉर्नफ्लोर नमक स्वादानुसार एक छोटा चम्मच गरम मसाला एक कटोरी हरी चटनी दो बड़ा चम्मच टोमैटो सॉस दो क्यूब चीज  विधि- गाजर और फ्रेंच बीन्स को धोकर काट लें और मीडियम आंच में एक पैन मटर के साथ एक सीटी में उबाल लें.  - सब्जियों के सॉफ्ट होने के बाद आंच बंद कर दें और एक बर्तन में छानकर निकाल लें.  - अब सभी सब्जियों को आलू और लाल मिर्च के साथ अच्छे से मैश कर लें. - दोबारा मीडियम आंच में एक पैन में तेल डालकर गरम होने के लिए रखें.  - तेल के गरम होते ही प्याज को काटकर सुनहरा होने तक भूनें और इसे तैयार मसाले में मिला लें. - काजू और पुदीना बारीक काटें और सभी सामग्रियों को अच्...

स्वाद रंग बिरंगे भरवा शिमला मिर्च का

Image
खाने में स्‍वादिष्‍ट शिमला मिर्च से कई तरह के भरवा आइटम बनाए जा सकते हैं. ऐसी ही एक डिश है देसी मसालों और आलू से भरी शिमला मिर्च जो आपको जरूर पसंद आएगी. इसे आप रोटी के साथ या स्नैक्स के रूप में ले सकते हैं. आप इसके लिए अलग-अलग रंगों की शिमला मिर्च का इस्‍तेमाल भी कर सकते हैं. आप चाहें तो इसे ड्राई भी बना सकती हैं. आइए जानते हैं कैसे बनायी जाती है भरवा शिमला मिर्च. सामग्री ½ चम्मच सौंफ के बीज (सौंफ) आधा चम्‍मच काली मिर्च ½ चम्मच धनिया के बीज ½ चम्मच काली सरसों के बीज ½ चम्मच जीरा एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर सूखी मेथी के पत्ते (कसूरी मेथी) स्वादानुसार नमक ¼ चम्मच हींग एक चम्मच - बारीक कटा अदरक 4-5 उबले आलू दो शिमला मिर्च मक्‍के का आटा- दो बड़े चम्‍मच ¼ चम्मच - हल्दी पाउडर 3 चम्मच - तेल बनाने की विधि- उबले हुए आलू, मक्‍के का आटा, काली मिर्च को एक बॉउल में डालें. इसमें पानी मिलाकर अच्‍छे से इसे मिला लें. अब एक पैन में तेल गर्म करें और इस मिक्‍सचर को तेल में फ्राई करें. ग्रेवी के लिए- पैन में तेल गर्म करें. इसमें हींग, सरसों के दाने, जीरा, मेथी के दाने, ...

शनिदेव को तेल चढ़ाते समय 5 बातों का विशेष रखें ध्यान

Image
शनि देव के बारे में माना जाता है कि इनके न्याय विधान से कोई बच नहीं सकता. अगर शनि देव किसी पर नाराज हो जाएं तो उसे जीवन में कई परेशानी का सामना करना पडता है. शनि देव के नाराज होने से जीवन में कई काम में रुकावटें आने लगती है इसके साथ साथ शारीरिक परेशानी का भी सामना करना पडता है.  ऐसे में अगर किसी की कुंड़ली में शनि की स्थिति अशुभ है तो ऐसे व्यक्ति को जीवन में कई परेशानी का सामना करना पडता है. इनको जीवन में कोई भी सफलता आसानी से नहीं मिलती. शनि की बुरी नजर से कैसे बचा जाय और शनि की कृपा कैसे प्राप्त की जाय इसके लिए प्रयास करना चाहिए जिससे शनि की स्थिति को शुभ बनाया जा सकें. ज्योतिषशास्त्र में शनि को प्रसन्न करने के लिए कुछ आसान से उपाय बताएं गये है जिनको करने से शनि की टेढ़ी नजर से बचा जा सकता हैं. इस बात का हमेशा ध्यान रखें की कभी भी शनि की किसी ऐसी मूर्ति के दर्शन ना करें जिसमें शनि देव की आंख बनी हो. हर शनिवार के दिन लाल वस्त्र धारण कर हनुमान जी के दर्शन करने से शनि के कुप्रभाव से बचा जा सकता है. हर शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें इस पाठ के कारण शनि के अशुभ प्रभाव ...

साल की सबसे बड़ी शुभ एकादशी 23 जुलाई को

Image
जानिए देवशयनी एकादशी व्रत कथा, पूजा-विधि देवशयनी एकादशी (2018) को शास्त्रों में अत्यधिक खास माना गया है। देवशयनी एकादशी के आरंभ होते ही सभी प्रकार के शुभ कार्यों में विराम लग जाता है। इस महीने देवशयनी एकादशी आषाढ़ शुक्ल एकादशी यानि 23 जुलाई 2018 को है। देवशयनी एकादशी के दिन से देवउठनी एकादशी तक भगवान श्रीहरि चार महीने के लिए पाताल लोक में शयन हेतु चले जाते हैं। इसलिए इस चार महीने को चातुर्मास कहा जाता है। देवशयनी एकादशी पूजा विधि देवशयनी एकादशी व्रत की शुरुआत दशमी तिथि की रात्रि से ही हो जाती है। दशमी तिथि की रात्रि के भोजन में नमक का प्रयोग नहीं करना चाहिए। अगले दिन प्रात: काल उठकर दैनिक कार्यों से निवृत होकर व्रत का संकल्प करना चाहिए। भगवान विष्णु की प्रतिमा को आसन पर आसीन कर उनका षोडशोपचार सहित पूजन करना चाहिए। पंचामृत से स्नान करवाकर, तत्पश्चात भगवान की धूप, दीप, पुष्प आदि से पूजा करनी चाहिए। भगवान को समस्त पूजन सामग्री, फल, फूल, मेवे तथा मिठाई अर्पित करने के बाद विष्णु मंत्र द्वारा स्तुति की जानी चाहिए। इसके अतिरिक्त शास्त्रों में व्रत के जो सामान्य नियम बताये ग...

सुगंधित फूल और पत्ती जिनसे होते हैं प्रसन्न भोलेनाथ

Image
8 सुगंधित फूल और पत्ती अर्चना से मिल जाएगी भोलेनाथ की कृपा श्रावण मास कहें या सावन मास इस पवित्र महीने में भगवान भोलेशंकर की कई प्रकार से आराधना अर्चना की जाती है। आइए जानते हैं कि इस माह में किस फूल से देवों के देव महादेव की उपासना करें। 1-धतुरे के फूल शिव को अर्पित करने से संतान प्राप्ति होती है। 2-एक लाख दूब अर्पण करने से लंबी आयु होती है। 3 -बिल्व पत्र से इच्छित वस्तु की प्राप्ति होती है। 4-जपाकुसुम से शत्रु का नाश होता है। 5-बेला से सुयोग्य जीवनसाथी मिलता है। 6. हरसिंगार से यश, सुख और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। 7-दुपहरिया के फूल से स्वर्ण आभूषणों की प्राप्ति होती है। 8.लाल गुलाब से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।