Posts

Showing posts from February, 2017
Image
घर में दे पावभाजी को रेस्टोरेंट का स्वाद पाव भाजी तो हर कोई पसंद के साथ खता है.इसमें सारी सब्जियां होने के कारण यह काफी पौष्टिक भी होती है. इसे आप बच्चों के टिफिन में भी दे सकती हैं. आइए जानते है इसे बनाने के तरीके के बारे में- सामग्री- 4 पीस आलू, 3 गाजर, 2 शिमला मिर्च, 1 कद्दू,1 बैंगन, 1 फूल गोभी, 250 ग्राम मटर, 250 ग्राम पनीर, 3 चम्मच घी 3 बड़े चम्मच पाव भाजी मसाला, 3 हरी मिर्चे, 1 चम्मच लाल मिर्च,नमक स्वादानुसार, 4 बड़े प्याज बारीक कटे हुए 3 टमाटर की प्यूरी, 1 चम्मच टमाॅटो साॅस,हरा धनिया बारीक कटा हुआ,कुछ पाव,मक्खन विधि- 1-सबसे पहले मटर और पनीर को छोड़कर सभी सब्जियों को धोकर काटकर कूकर में नमक,पानी डालकर उबाल लें. 2-एक अलग पैन में घी को गर्म करें और इसमें प्याज भूनें, फिर इसमें टमाटर की प्यूरी डालकर घी निकलने तक पकाएं. 3-अब कूकर की सब्जियों को हल्का ग्राइंड कर लें. 4-फिर इस तड़के में सभी मसालें डालकर अच्छे से पकाएं और अब इसमें ग्राइंड की हुई सब्जियों को डालें और मध्यम आंच पर चलाएं. 5-एक तरफ मटर उबालकर रख लें और पनीर के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें. 6-अब तड़के में उबले हुए मट...
Image
शिवजी को चढ़ाएं ये चीजें, पूरी होगी आपकी मुराद भगवान शिव को भोलेनाथ भी कहा जाता है. ऐसी मान्यता है कि वे सबसे जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता है. इसलिए उन्हें आशुतोष कहा जाता है. आइए जानते हैं शिवरात्रि पर भगवान शिव को प्रिय ऐसी चीजों के बारे में जो अर्पित करने से भोलेनाथ हर कामना पूरी करते हैं. कर्पूर से करें शिव की आरती  कहा जाता है भगवान शिव को कर्पूर की सुगंध बहुत प्रिय है. अगर सुबह-सुबह भगवान शिव की कर्पूर से आरती की जाए तो इससे वातावरण तो साफ होता ही है और भगवान शिव भी प्रसन्‍न होते हैं. जल मात्र जल का एक लोटा चढ़ाने से भगवान शंकर प्रसन्‍न हो जाते हैं और भक्‍तों को आर्शीवाद देते हैं. ऐसी मान्‍यता है कि समुद्र मंथन के दौरान विष निकला था. जिसे भोलेनाथ ने पिया था. इस वजह से उनका पूरा शरीर नीला पड़ गया था. इसी वजह से उनको जल चढ़ाया जाता है. बिल्‍वपत्र भारतीय शास्‍त्रों में बिल्‍वपत्र को भगवान शंकर की तीसरी आंख बताई गई है. उन्‍हें यह बहुत प्रिय है. अगर पूजा करने में बिल्‍वपत्र का प्रयोग किया जाए तो भक्‍तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं. धतूरा धतूरा भोलेनाथ को अति प्रिय है. ध...
Image
आलू का रस पीना भी होता है फायदेमंद!    क्या आप जानते हैं कि आलू का सेवन सिर्फ सब्जी के तौर पर ही नहीं बल्कि जूस के रूप में भी किया जा सकता है. आलू के जूस को पानी के साथ या फिर गाजर के जूस के साथ मिलाकर खाली पेट पीना चाहिए. लेकिन जो लोग पेट की समस्याओं से पीड़ित हैं उन्हें आलू का जूस नहीं पीना चाहिए. आपको बता दें कि कच्चे आलू का जूस सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. तो चलिए हम आपको बताते हैं आलू के जूस से होनेवाले लाजवाब फायदों के बारे में. किडनी के लिए फायदेमंद आलू का जूस किडनी की सेहत के लिए काफी फायदेमंद है इसके सेवन से किडनी की समस्या दूर होती है और किडनी स्वस्थ होती है. इसके अलावा आलू का रस मूत्राशय में कैल्शियम को पथरी बनने से रोकता है. वजन को नियंत्रित करे हर रोज सुबह नाश्ते से पहले और रात को डिनर से 3 घंटे पहले आलू का जूस पीने से भूख नियंत्रित रहती है. इतना ही नहीं यह शरीर के बढ़ते हुए वजन को भी कंट्रोल करता है. कॉलेस्ट्रॉल नियंत्रित करे आलू का रस शरीर में कॉलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित करता है इसके साथ ही यह दिल की सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी है. आलू...