शिवनाथ नदी ने दिखाया अपना रौद्र रूप बारिश थमते ही बाढ़ का खतरा बढ़ा बारिश थमते ही शिवनाथ नदी पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। हालाकि पुलगांव के पुराने पुल पर पानी 2 फीट उपर बह रहा है वहीं महमरा एनीकट पर सात फीट ऊपर पानी बह रहा है। सुरक्षा को देखते हुए महमरा एनीकट पर बेरीकेट्स लगा दिए गए हैं। हालाकि बारिश थमने के बाद भी नदी किनारे गांवों की स्थिति पर अधिकारी नजर रखे हुए हैं। शिवनाथ नदी पर बाढ़ का खतरा बढ़ा। पुलगांव के पुराने पुल पर पानी 2 फीट उपर बह रहा है, वहीं महमरा एनीकट पर सात फीट ऊपर पानी बह रहा है। समय-समय पर अधिकारियों ने इन क्षेत्रों का निरीक्षण कर वस्तु स्थिति का जायजा लिया। रूक-रूक कर कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश के चलते राजनांदगांव के मोंगरा बैराज से 20 हजार क्यूसेक पानी शिवनाथ नदी में छोड़ा गया था। निरंतर बारिश और मोंगरा से छोड़े गए पानी की वजह से गत दिनों शिवनाथ का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है जिससे शिवनाथ नदी उफान पर है। शिवनाथ नदी का प्रवाह तेज होने के साथ ही बारिश का पानी पीसेगांव, मोहलई की सीमा छूने लगा है। नदी किनारे संचालित ईट-भठ्ठों में पानी भर गया है। दुर्ग से पी...