शिवनाथ नदी ने दिखाया अपना रौद्र रूप

बारिश थमते ही बाढ़ का खतरा बढ़ा




















बारिश थमते ही शिवनाथ नदी पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। हालाकि पुलगांव के पुराने पुल पर पानी 2 फीट उपर बह रहा है वहीं महमरा एनीकट पर सात फीट ऊपर पानी बह रहा है। सुरक्षा को देखते हुए महमरा एनीकट पर बेरीकेट्स लगा दिए गए हैं। हालाकि बारिश थमने के बाद भी नदी किनारे गांवों की स्थिति पर अधिकारी नजर रखे हुए हैं।
SHIVNATHशिवनाथ नदी पर बाढ़ का खतरा बढ़ा। पुलगांव के पुराने पुल पर पानी 2 फीट उपर बह रहा है, वहीं महमरा एनीकट पर सात फीट ऊपर पानी बह रहा है। समय-समय पर अधिकारियों ने इन क्षेत्रों का निरीक्षण कर वस्तु स्थिति का जायजा लिया।  रूक-रूक कर कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश के चलते राजनांदगांव के मोंगरा बैराज से 20 हजार क्यूसेक पानी शिवनाथ नदी में छोड़ा गया था। निरंतर बारिश और मोंगरा से छोड़े गए पानी की वजह से गत दिनों शिवनाथ का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है जिससे शिवनाथ नदी उफान पर है। शिवनाथ नदी का प्रवाह तेज होने के साथ ही बारिश का पानी पीसेगांव, मोहलई की सीमा छूने लगा है। नदी किनारे संचालित ईट-भठ्ठों में पानी भर गया है। दुर्ग से पीसेगांव जाने वाली सड़क मार्ग पर भी पानी भर गया था। हालाकि बारिश की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने नदी किनारे बसे दर्जनभर गांव के लोगों को मंगलवार रात अलर्ट कर दिया था। समय रहते लोगों को सचेत करने और बुधवार सुबह बारिश थमने की वजह से किसी तरह की जन-धन की हानि नहीं हुई है।
शिवनाथ नदी के जलस्तर को देखते हुए महमरा एनीकट के पांच गेट को खोला गया है। ताकि नदी से पानी का प्रवाह आगे की ओर निरंतर बना रहे। वहीं बुधवार को शिवनाथ नदी का जलस्तर देखने बड़ी संख्या में लोग महमरा एनीकट और पुलगांव के पुराने पुल पर पहुंचे थे। अधिकांश लोग यहां सेल्फी लेते नजर आए।
शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही नदी पर बने छोटे रपटों पर आवागमन बंद हो गया है। महमरा एनीकट के ऊपर से पानी बहने के कारण यहां भी आवागमन बंद हो गया है। कोटनी-नगपुरा एनीकट, मालूद-बेलौदी रपटा पर भी आवागमन बंद है। इ्‌न क्षेत्रों में लोग नदी किनारे सब्जी-भाजी की फसल लेते हैं। जिनके पानी में आंशिक रूप में डूबने की आशंका भी जताई जा रही है। विनय पोयाम, एसडीएम दुर्ग ने कहा कि सुबह नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने पर नदी किनारे बसे गांवों का जायजा लिया गया। बारिश थमने की वजह से बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित नहीं हुई है। बारिश से किसी तरह की जन हानि या अन्य नुकसान होने की खबर नहीं है।

Comments

life struggle

(आभार) मेरी अपनी खुशी

देवताओं की पूजा में फूलों का महत्व

सुगंधित फूल और पत्ती जिनसे होते हैं प्रसन्न भोलेनाथ

विदेशों में बैन इन चीजों की हमारे देश में हो रही बिक्री