अपने जीवन के सीक्रेट्स किसी को भी न बताएं...
कई बार हम किसी दोस्त या रिश्तेदार से इतना घूल-मिल जाते है कि उनसे बहुत सी बातें शेयर कर लेते हैं। हांलाकि इसमें कोई बुराई नहीं है। लेकिन हर किसी पर भरोसा करना आपको महंगा पड़ सकता है। चाहे कोई आपका कितना ही नजदीकी रिश्तेदार जैसे भाई-बहन व गहरा दोस्त ही क्यों न हो। चाहे आप किसी पर कितना भी भरोसा क्यों न करते हो, लेकिन बेमतलब में अपनी निजी जिंदगी की बातें उन्हें विस्तार से बताने का कोई मतलब नहीं हैं। ये ऐसी बातें है जो उनके तो किसी काम की नहीं है केवल आपके बारें में एक्स्ट्रा जानकारी है जो आप उन्हें देते है। आपके बारें में अनावश्यक जानकारी व सीक्रेट का उन्हें पता होना आपको कभी भी परेशानी में डाल सकता हैं। खासकर तब जब आपके उनसे रिश्ते किसी वजह से बिगड़ जाए। जब आप अपने बारें में कोई बात जरूरत से अधीक किसी को बताते हैं तो इससे आपके राज़ दूसरों के सामने खुलने की आशंका तो बढ़ जाती हैं साथ ही इसका दूसरा नुकसान ये है कि हो सकता है सामने वाले वयक्ति कि सोच आपसे नहीं मिलती हो ऐसे में वे उनकी छोटि सोच से आपको परख सकते है और आपके बारें में गलत राय बना सकते है। इस राय को वे दूसरे लोगों के बीच भी फ...