30 जून के बाद छत्तीसगढ़ में बारिश बढ़ने की संभावना

 गरज के साथ बारिश के आसार

रायपुर:  मौसम विशेषज्ञों से मिली जानकारी के अनुसार 30 जून से छत्तीसगढ़ प्रदेश में बारिश की बढ़ने का अंदेशा लगाया गया है। पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश की स्थिति बनी हुई है। वहीं रात में कई इलाकों में बारिश हुई है।

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रीय चुका है। वहीं कई इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आज सोमवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वज्रपात और भारी बारिश हो सकती है। 

जानकारी अनुसार प्रदेश में बारिश की बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही घने बादलों ने अपना डेरा डाला हुआ है, वहीं रात में कई इलाकों में बारिश हुई है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बंगाल की उत्तर पश्चिमी खड़ी, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के समवर्ती तटीय क्षेत्रों पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो की चक्रवर्ती परिसंचरण के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। यह आज ओडिशा और समवर्ती पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदान झारखंड और छत्तीसगढ़ के पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश में आज अधिकांश जगहों पर हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं एक दो जगह पर मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ भारी बारिश हो सकती है। 

राजधानी रायपुर में आज 29 जून को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं शाम के समय बादल गरजना  और बारिश होने की संभावना है। यहां का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में भारी बारिश हुई है।

Comments

life struggle

(आभार) मेरी अपनी खुशी

देवताओं की पूजा में फूलों का महत्व

सुगंधित फूल और पत्ती जिनसे होते हैं प्रसन्न भोलेनाथ

विदेशों में बैन इन चीजों की हमारे देश में हो रही बिक्री