स्वादिष्ट होने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है पपीता
सेहत. पपीता जो बाजार में आसानी से ही मिल जाता है. इसका सेवन करने से आप कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं. पाचन क्रिया के लिए तो पपीता रामबाण ही माना जाता है. पपीता जितना स्वादिष्ट होता है, यह उतना ही हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी. पपीता में विटामिन ए, पोटेशियम और कैल्शियम पाया जाता है. इसी कारण यह हमें इतने फायदे देता है.
- पपीते के सेवन करने से दाद, खाज, खुजली दूर हो जाती है.
- जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है उन्हें पपीते का नियमित सेवन करना चाहिए.
-पपीते के नियमित सवेन से हाई बीपी को कंट्रोल हो जाता है.
- लंबी उम्र पाने और लंबे समय तक जवान रहने के लिए पपीता खाना फायदेमंद है.
-बच्चों के पेट में कीड़े की समस्या हो तो पपीता खिलाने से कीड़े खत्म हो जाते है.
- नियमित रूप से पपीता खाने से झुर्रियां, बालों का झड़ना, चर्मरोग, अनियमित मासिक धर्म से सम्बन्धित समस्याएं भी खत्म हो जाती है.
- जो लोग मोटापे से पीड़ित हैं और वजन कम करना चाहते हैं वे लगातार नाश्ते में इस फल का सेवन करके अपना वजन कंट्रोल कर सकते है.
- पपीता दिल के मरीजों और डाइबीटिज के रोगीयों के लिए बहुत लाभदायक होता है.
- पपीते में फाइबर बहुत पाया जाता है. जिससे  हाई कोलेस्ट्राल को कम करने में मदद मिलती है.
- पपीते को पेट के लिए वरदान समझा जाता है.यह पेट की सारी तकलीफों को दूर कर देता है.

Comments

life struggle

(आभार) मेरी अपनी खुशी

देवताओं की पूजा में फूलों का महत्व

सुगंधित फूल और पत्ती जिनसे होते हैं प्रसन्न भोलेनाथ

विदेशों में बैन इन चीजों की हमारे देश में हो रही बिक्री